Saturday, January 1, 2011

स्वागतम नव वर्ष

प्यारे दोस्तों

नव वर्ष के आगमन पर सभी को ढेर सारी शुभकामनाएँ । नव वर्ष के सन्दर्भ में एक छोटी सी रचना आप सभी को समर्पित है।

पावन शीत बयार लिए
आई नूतन भोर

उजियारा नए साल का
बिखरा चारो ओर

दृढ निश्चय संकल्प की
बांधें ऐसी डोर

गतिमय प्रगति पथ का
बचे कोई छोर

जीवन सफल सुयश रहे
है प्रार्थना भाव विभोर

सधन्यवाद,
आपका अश्विनी।

2 comments: